27 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

संगठन को मजबूत करने संघ प्रचारक हितानंद बने मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री

संगठन को मजबूत करने संघ प्रचारक हितानंद बने मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री

भोपाल/आयुषी जैन: प्रदेश में उपचुनावों के लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है । भाजपा ने भी संगठन की मजबूती के लिए संघ प्रचारक हितानंद को मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश सह संगठन मंत्री नियुक्त किया है । उनकी नियुक्ति जेपी नड्डा ने की है । 

संघ में लंबे समय से सक्रिय हितानंद, राष्ट्रीय स्वयं संघ के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके है । हितानंद शिवपुरी और विदिशा में संघ के विभाग प्रचारक रहे चुके है । वे 1995 से आरएसएस के प्रचारक है । हितानंद विद्या भारती मध्य भारत प्रान्त के संगठन मंत्री का भी पद संभाल चुके है । भाजपा के पूर्व प्रदेश सह संगठन मंत्री अतुल राय के पुनः आरएसएस में भेजे जाने के बाद से ही पद खाली पड़ा था जिसके बाद हितानंद की नियुक्ति हुई है ।

माना जा रहा है कि उन्हें जबलपुर की जिम्मेदारी दी जाएगी । साथ ही उपचुनावों में भाजपा के संगठन को मजबूती देने में भी हितानंद अहम भूमिका अदा करेंगे । वें प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत को सहयोग करेंगे ।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।