केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार : आज होगी बड़ी बैठक, अटकलों का दौर तेज़, इनके नाम आगे

नई दिल्ली : मोदी सरकार के मंत्रिमंडल की विस्तार की अटकलों ने एक बार फिर ज़ोर पकड़ लिया हैं। केंद्रीय नेतृत्व की लगातार बैठकें चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी हैं।

इसी बीच खबर है कि आज (बुधवार) को केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक अहम बैठक होने वाली हैं। एक अधिकारी ने कहा, “केंद्रीय कैबिनेट की बैठक सुबह 11 बजे होगी।”

बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें 2019 में एनडीए के सत्ता में आने के दो साल पूरे होने के बाद लगाई जा रही हैं। 2019 में एनडीए को सत्ता में वापस आए दो साल हो चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में सत्ता में वापस आने के बाद बहुप्रतीक्षित कैबिनेट फेरबदल नरेंद्र मोदी कैबिनेट का पहला ऐसा फेरबदल होगा।

इन लोगों को कैबिनेट में मिल सकती है जगह

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे कई वरिष्ठ नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती हैं

इसके अलावा एनडीए की अहम सहयोगी जनता दल-यूनाइटेड को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती हैं।

वहीं, उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी हाल ही में पीएम से मुलाकात की थी। ऐसे में रावत के भी कैबिनेट में शामिल किए जाने की अटकलें हैं।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने बताया था कि पार्टी जल्द ही नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में अपने कुछ प्रमुख नेताओं और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सदस्यों को शामिल कर सकते हैं।

इतना ही नहीं पार्टी सूत्रों ने पहले कहा था कि मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश जैसे कई प्रमुख राज्यों के नेताओं को भी विस्तार में शामिल किए जाने की उम्मीद है क्योंकि भाजपा का लक्ष्य भविष्य में इन राज्यों में विस्तार करना हैं।

सूत्रों के अनुसार “वर्तमान में, कई मंत्रियों पर कई विभागों का बोझ है, यह बदल सकता है और इनमें से कुछ को नए शामिल किए गए मंत्रियों को आवंटित किया जा सकता हैं।

Exit mobile version