क्या मध्यप्रदेश में होगा "शिव राज"! उपचुनाव से पहले बेरोजगारों ने बढ़ाई संकट

क्या मध्यप्रदेश में होगा “शिव राज”! उप चुनाव से पहले बेरोजगारों ने बढ़ाई संकट

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:– मध्यप्रदेश में उप चुनाव से पहले युवाओं ने शिवराज सरकार की संकट बढ़ा दी है. राजधानी भोपाल में बेरोजगार संघ के साथ मिलकर बेरोजगार युवक युवतियों ने धरना प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि सरकार सिर्फ छलावा करती है. रोजगार के नाम पर उनके पास कुछ भी नहीं है. 

 किसी जगह पर एक काम कर दिया तो उसे बार-बार यह भाजपा सरकार दिखाती है. इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. हालांकि प्रदर्शनकारियों को कांग्रेस का साथ मिला. 

 मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा इन युवकों के साथ खड़े हुए. उन्होंने कहा है कि जब से शिवराज सरकार आई है तब से दिन-ब-दिन मध्य प्रदेश की स्थिति और बिगड़ती जा रही है. युवा बेरोजगार हो रहे हैं. इस कोरोना महामारी के दौरान वह दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं.. 

 दूसरी तरफ उप चुनाव आने वाला है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस लगातार इस कोशिश में लगी हुई है कि वह जनता का वोट किस तरह से पाए . दोनों ही पार्टी जबरदस्त कोशिश कर रही है. 

Exit mobile version