सभी खबरें

लापरवाही : महिला के शव को चूहों ने कुतरा, अस्पताल प्रबंधन ने कहा हमारे पास शव रखने की व्यवस्था नहीं

मध्यप्रदेश/उज्जैन – मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की लापरवाही के हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उज्जैन से सामने आया है जहां निजी अस्पताल में एक महिला के शव को चूहों ने कुतर दिया। शव को जिला अस्पताल के पीएम रूम में परिजनों ने देखा तो खुलासा हुआ। परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर भारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की हैं। 

दरअसल, नागदा की रहने वाली महिला उषा ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर हालत में उसे उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने अस्पताल प्रबंधन शव सौंपने की मांग की, लेकिन देर रात तक शव नहीं सौंपा गया। शव अस्पताल में ही पड़ा रहा जहां महिला के शव के पैरों को चूहे ने कुतर दिया। 

जब इस लापरवाही पर अस्पताल प्रबंधन से सवाल किया गया तो गैर जिम्मेदाराना बयान सामने आया कि शव रखने के लिए जगह नहीं हैं। 

शव रखने की व्यवस्था नहीं 

अस्पताल प्रबंधक डॉ कात्यायन ने कहा हमारे पास शव रखने की व्यवस्था नहीं हैं। महिला के पति ने जहर देकर मारा है वह बहाने बना रहा हैं। मौत के बाद शव की देखभाल उसके पति को करना चाहिए थी। 

पुलिस में दर्ज हुई रिपोर्ट

मृतक महिला के परिजनों ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। उज्जैन एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने मामले की जांच के निर्देश देते हुए कार्रवाई की बात कही हैं। एसपी ने कहा कि अस्पताल को शवों को ठीक से रखना चाहिए। जब तक परिजनों को डेड बॉडी सौंप नहीं दी जाती तब तक उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की होती है. हम इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button