उज्जैन :- मंदिर में रुतबे की धौंस दिखा रहे थे पूर्व कांग्रेस पार्षद,VIP दर्शन के लिए भिड़े

उज्जैन /गरिमा श्रीवास्तव :– महाकालेश्वर मंदिर(Mahakaleshwar Temple) में सभी श्रद्धालु शिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर का पट प्रातःकाल 2:45 पर खुल गया था। कई किलोमीटर में श्रद्धालु कतारबद्ध थे।
इसी बीच भस्म आरती के वक़्त पार्षदों में भिड़ंत हो गई। पूर्व पार्षद को भस्म आरती के लिए VIP दर्शन चाहिए था। ये पूर्व पार्षद कांग्रेस पार्टी(Congress Party) के थे। पूर्व पार्षद रवि राय, नाना तिलकर ने सिक्योरिटी स्टाफ से जमकर बहसबाज़ी की।

अब सवाल यह उठता है कि भगवान के शरण में जा रहे हैं तो उनके सामान्य भक्त बनकर दर्शन करना चाहिए पर यहाँ तो पूर्व पार्षद को VIP भक्त बनकर दर्शन करना था। उन्होंने भगवान के दर पर भी अपना धौंस जमा दिया। यह कैसी आस्था है एक तरफ कह रहे हैं कि हम भगवान के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ भगवान के दरबार पहुँच कर नारेबाजी कर रहे हैं।

 

 

Exit mobile version