UGC ने जारी की फर्जी विश्विद्यालयों की सूची,कही आपकी डिग्री तो नहीं फर्जी ?? जानिए पूरे नाम

UGC ने जारी की फर्जी विश्विद्यालयों की सूची,कही आपकी डिग्री तो नहीं फर्जी ?? जानिए पूरे नाम
- यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने देशभर में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों की एक सूची जारी की है।
- जिसमे उत्तर प्रदेश की आठ, दिल्ली की 7 समेत देशभर में 24 यूनिवर्सिटी के नाम है।
द लोकनीति डेस्क भोपाल
ये फर्जी विश्वविद्यालय काफी समय से चल रहे हैं। यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव तथा शिक्षा सचिवों को फर्जी विश्विद्यालय की सूची भेज कर कार्रवाई करने का आग्रह किया है, ताकि छात्रों का भविष्य खराब न हो। ये विश्वविद्यालय स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई करवा रहे हैं और इनकी डिग्रियां वैध नही है।
आयोग द्वारा इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश में कुल 8 और दिल्ली में 7 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया गया है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दो-दो संस्थान हैं। इसके अलावा कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और महाराष्ट्र में एक-एक फर्जी विश्वविद्यालय है।
यूजीसी ने अपनी वेबसाइट ugc.ac.in पर इन सभी फर्जी यूनिवर्सिटीज की पूरी सूची जारी की है। यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने कहा, छात्रों और जनता को बताया जाता है कि वर्तमान में 24 डीम्ड और गैर मान्यता प्राप्त संस्थान यूजीसी कानून का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहे हैं। इन्हें फर्जी यूनिवर्सिटी घोषित किया गया है और इन्हें कोई भी डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है।
यूपी की फर्जी यूनिवर्सिटी:
1.वाराणसेय संस्कृत विवि
2. महिला ग्राम विद्यापीठ इलाहाबाद
3. गांधी हिंदी विद्यापीठ इलाहाबाद
4. नेशनल यूनि. ऑफ इलेक्ट्रो कांप्लेक्स होम्योपैथी कानपुर
5. नेताजी सुभाष चंद्र बोस ओपन यूनि. अलीगढ़
6. यूपी विवि कोसीकलां मथुरा
7. महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन प्रतापगढ़
8. इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद नोएडा
दिल्ली में फर्जी विश्वविद्यालय
1. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
2. यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली
3. वॉकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
4. एडीआर-सेंट्रिक जूरीडीकल यूनिवर्सिटी, राजेंद्र प्लेस
5. विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एमप्लॉयमेंट, दिल्ली
6. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, रोहिणी
7. बाबा वीरेंद्र देव आध्यात्मिक यूनिवर्सिटी, दिल्ली
आंध्र प्रदेश : क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटू
केरल : सेंट जॉन यूनिवर्सिटी कृष्णाटम, केरल
पुडुचेरी : श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन
महाराष्ट्र : राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
पश्चिम बंगाल : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता
ओडिशा : नवभारत शिक्षा परिषद, राउरकेला
नॉर्थ ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, मयूरभंज
कर्नाटक : बडागानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसायटी, बेलगाम

.jpg)


