
मौत के साये में छतरपुर,36 घंटे में हुईं दो हत्याएं,इलाके में दशहत का माहौल माफियों के बुलंद हैं हौसले
- प्रदेश के छतरपुर जिले में लगातार दो हत्याओं से खौफ का माहौल है। यहां के रेत माफिया ने दिन दहाड़े बेटे के सामने पिता को गोली मारकर हत्या कर दी।
- यहा मामला छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र का है जहां की रेत खदान पर रेत का ट्रक निकालने पर विवाद इतना बढ़ गया कि वहां गोली चल गई जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई ।
अरोपी हुआ फरार
- वाकया घटित होने की सूचना पाकर जैसे ही गांव वाले खदान पहुंचे तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
आरोपी पर दस हजार का ईनाम
- इससे पहले एक मामला शुक्रवार को आया जब उत्तर प्रदेश के एक ट्रक ड्राइवर की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके आरोपी पर 10 हजार का ईनाम रखा गया है।