राज्यसभा चुनाव LIVE:- राज्यसभा चुनाव के लिए 205 विधायकों ने किया मतदान, सिर्फ कुणाल चौधरी बाकी

राज्यसभा चुनाव LIVE:- राज्यसभा चुनाव के लिए 205 विधायकों ने किया मतदान, सिर्फ कुणाल चौधरी बाकी 

भोपाल/ गरिमा श्रीवास्तव:– विधानसभा में अब तक 205 विधायकों ने मतदान कर दिया है.अब केवल एक विधायक की वोटिंग शेष है. बता दे कि कुणाल चौधरी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण सबसे आखिरी में वोट डालने पहुंचेंगे. कुणाल चौधरी कांग्रेस कालापीपल विधायक हैं. 

 कुणाल चौधरी के वोट डालने पर भाजपा प्रवक्ता लोकेंद्र पराशर ने भाजपा की तरफ से आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि कोई कोरोनावायरस एक मरीज कैसे विधानसभा वोट डालने पहुंच सकता है. उच्च अधिकारियों को इस विषय में संज्ञान लेना चाहिए.

 तो वहीं कुणाल चौधरी का भी बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए भी गाइडलाइन जारी की थी. और वह उस गाइडलाइन के निर्देशानुसार सभी एहतियात को ध्यान में रखकर सभी मतदाताओं के मतदान के बाद वह विधानसभा पहुंचेंगे. कुणाल चौधरी के साथ डॉक्टर की पूरी टीम भी रहेगी.

 वहीं भाजपा प्रत्याशी सुमेर सिंह सोलंकी का बड़ा बयान सामने आया है सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि हम राज्यसभा की दोनों सीटों को जीत रहे हैं. 

Exit mobile version