सभी खबरें
पाकिस्तान को मुफ्त टीका देने पर दिग्विजय सिंह और नरोत्तम मिश्रा के बीच छिड़ा ट्विटर वॉर
.jpeg)
पाकिस्तान को मुफ्त टीका देने पर दिग्विजय सिंह और नरोत्तम मिश्रा के बीच छिड़ा ट्विटर वॉर
भोपाल:- पाकिस्तान में कोरोना वैक्सीन भेजने को लेकर अब नेताओं के बीच ट्विटर वार छिड़ गया है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए ट्विटर पर कहा कि 55 करोड पाकिस्तान को देने का समर्थन करने पर गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मारी अब साहब 1125 करोड़ की वैक्सीन पाकिस्तान को मुफ्त में दे रहे हैं मोदी गोडसे भक्त कुछ कहना चाहेंगे..
इस पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दया धर्म का मूल है पाप मूल अभिमान तुलसी दया ना छोड़िए,जब तक घट में प्राण..
राजा साहब 2020 में दुनिया में महामारी छाई भारत ने वसुधैव कुटुंबकम का मूल तंत्र अपनाकर 50 देशों को मुफ्त कोरोनावायरस का वैक्सीन देकर मानवता का धर्म निभाया है



.jpg)
