दिग्विजय-नरोत्तम में छिड़ा ट्विटर वार, सिंह ने दागे सवाल तो मिश्रा ने दिए ऐसे करारे जवाब

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश विधानसभा का विधानसभा सत्र स्थगित किये जाने को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा हैं। दिग्विजय ने विधानसभा और संसद की बैठकें स्थगित होने पर सवाल दागे हैं। साथ ही एक के बाद एक ट्वीट करके पीएम मोदी और अमित शाह भी हमला बोला।
वहीं, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बीच ट्विटर पर सवाल जवाब का दौर शुरु हो गया हैं। नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय के ट्वीट्स का जवाब दिया हैं।
दिग्विजय सिंह ने अपने पहले ट्वीट में लिखा की – मध्यप्रदेश सरकार व भारत सरकार के लिए कोरोना इतना ख़तरनाक हो चुका है ना तो विधानसभा ना संसद की बैठकें हो सकती हैं। जबकि अनेक प्रांतों में विधानसभा की बैठकें हो रही हैं भारत को छोड़ कर सभी लोकतांत्रिक देशों में संसदीय बैठकें हो रही है।
जिसपर नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा की – मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र #COVID19 संक्रमण के कारण स्थगित करने का फैसला सर्वदलीय बैठक में लिया गया है। इसमें आपकी पार्टी के नेता और अध्यक्ष कमलनाथ जी भी शामिल थे। क्या इस मुद्दे पर उन्होंने आपसे सलाह-मशविरा नहीं किया…?
वहीं, दिग्विजय ने अगले ट्वीट में लिखा की – लेकिन भगवान राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा उगाने के लिए जुलूस निकाले जा सकते दंगा भड़काने वाले नारे लगाए जा सकते हैं भाजपा की बैठकें हो सकती हैं, विधान सभा चुनाव हो सकते हैं अमित शाह जी की चुनावी रैलीयॉं सभाएँ हो सकती हैं। फिर विधानसभा व संसद की बैठकें क्यों नहीं हो सकती?
जबकि तीसरे ट्वीट में लिखा की – क्योंकि मोदीशाह जी किसानों के आंदोलन, बिगड़ी अर्थव्यवस्था, बड़ती हुई महंगाई व बेरोज़गारी पर चर्चा नहीं कराना चाहते। इन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास नहीं है। और जब तक EVM है जनता की नाराज़गी व चुनाव हारने की चिंता भी नहीं है। उनके लिए कोरोना आपदा में अवसर है।
जिसपर नरोत्तम मिश्रा ने कहा की – संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगाकर भ्रम फैलाना आपका प्रिय शगल है। चुनाव में जहां कांग्रेस जीते वहां #EVM अच्छी और जहां हारे वहां खराब। मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में मप्र कांग्रेस की बुरी हार के बाद लगता है आपको ईवीएम फिर सपने में नजर आने लगी हैं। आप यह बताइए जब चुनाव आयोग ने #EVM में गड़बड़ी के आरोपों को साबित करने की खुली चुनौती दी थी तब आप और आपकी पार्टी कहां थी?




