21 इंडियन नेवी के जवान निकले कोरोना पॉज़िटिव

21 इंडियन नेवी के जवान निकले कोरोना पॉज़िटिव

कोरोना के कहर से लगभग देश का कोई भी हिस्सा अछूता नही है और वायसर ने अपनी पैठ बना ली है अब मुंबई में नौसेना परिसर में 21 नौसैनिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन सभी को उस नौसैनिक से संक्रमण का शक जताया जा रहा है जो 7 अप्रैल को पॉजिटिव मिला था. अभी तो जो 21 नौसैनिक पॉजिटिव मिले हैं उनमें से 20 आईएनएस आंग्रे पर तैनात हैं. नौसेना के बयान के मुताबिक सभी आईएनएस आंग्रे के एक ही ब्लॉक में साथ रहते थे. फिलहाल इस ब्लॉक को क्वॉरन्टीन कर दिया गया है. इससे पहले सेना के भी आठ जवानों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है.

 

Exit mobile version