मध्यप्रदेश में कमिश्नर सिस्टम लागू करने से पहले हुए बड़े तबादले

Bhopal News :– राज्य में एक बार फिर तबादलों का दौर चालु हो गया है। राज्य में शनिवार को तीन जोन के आईजी के तबादले कर दिए गए। इसके अलावा तीन डीआईजी और दो पुलिस अधीक्षको की पदोन्नति के बाद नए पदस्थापना के तौर पर दूसरी जगह भेजा गया है। जबलपुर के आईजी रहे विवेक शर्मा को अब इंदौर की ज़िम्मेदारी दे दी गयी है। एडीजी मिलिंद कानस्कर के पास अब तक इंदौर का प्रभार था | परन्तु अब वह सिर्फ सायबर क्राइम एडीजी का ही प्रभार संभालेंगे।
यह लोग हैं शामिल
नाम नवीन पदस्थापना वर्तमान पदस्थापना
वरुण कपूर एडीजी आरएपीटीसी इंदौर एडीजी पीएचक्यू
एसके सक्सेना आईजी एसएएफ भोपाल आईजी सागर जोन
विवेक शर्मा आईजी इंदौर जोन आईजी जबलपुर जोन
एसपी सिंह आईजी पुलिस मुख्यालय आईजी शहडोल जोन
अनिल कुमार शर्मा आईजी सागर जोन डीआईजी उज्जैन रेंज
बीएस चौहान आईजी जबलपुर जोन डीआईजी जबलपुर रेंज
मनोज शर्मा आईजी पुलिस मुख्यालय डीआईजी काउंटर इंटेलिजेंस
आरआरएस परिहार डीआईजी पुलिस मुख्यालय एसपी मंडला
मनीष कपूरिया एआईजी प्रबंध, पीएचक्यू डीआईजी उज्जैन रेंज




