भोपाल :- पेट्रोल डीजल के दामों में आंशिक गिरावट दर्ज, जाने अब कितने हुए भाव

भोपाल :- पेट्रोल डीजल के दामों में आंशिक गिरावट दर्ज, जाने अब कितने हुए भाव
भोपाल:- कुछ दिनों से पेट्रोल डीजल के दाम चरम सीमा पर है इससे आमजन बहुत परेशान है क्योंकि पेट्रोल डीजल आजकल एक सामान्य चीजों की तरह आमजन की रोजमर्रा की जरूरत बन गया है। अभी वैश्विक बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आयी है जिससे पेट्रोल डीजल भी आंशिक तौर पर सस्ता हो गया है।
आपको ज्ञात हो क्रूड आयल जिसे कच्चा तेल भी बोलते है उसको रिफाइन करके पेट्रोल डीजल निकाला जाता है इसलिए जब भी क्रूड आयल में बढ़ोत्तरी या गिरावट दर्ज होती है तो पेट्रोल डीजल की कीमतों पर भी असर पड़ता है।
सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी कर दी। पेट्रोल डीजल के दामों में कमी के बाद जनता को यह आंशिक राहत है। क्योंकि लोगों को अब ऐसा लग रहा है कि अब इसके दामों में और भी कमी हो सकती है। भोपाल में भी लगभग 18 पैसों की कमी दर्ज की गई।
आपको बता दे अब भोपाल में पेट्रोल 99.02 रुपए और डीजल 89.58 रुपए प्रति लीटर है वहीं इंदौर में पेट्रोल 99.11 और डीजल 89.69 रुपए प्रति लीटर है ग्वालियर में पेट्रोल 98.99 रुपए और डीजल 89.56 रुपए प्रति लीटर है और जबलपुर में पेट्रोल 99.07 रुपए और डीजल 89.65 रुपए प्रति लीटर हैं।