
Jabalpur News
जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव द्वारा कोरोना पॉजिटिव केस की बढ़ती संख्या के मद्देनजर आज शुक्रवार 24 अप्रैल की रात 12 बजे से सोमवार 27 अप्रैल की दोपहर 12 बजे तक जबलपुर शहर में टोटल लॉकडाउन के आदेश जारी।
शुक्रवार को ही पहले खबर आई कि भोपाल से जबलपुर जा रहे एक शख्स से कुछ पुलिस वाले कोरोना संक्रमित हो गए और फिर आईपीएस अधिकारी रोहित केशवानी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
शुक्रवार शाम की ही जबलपुर की दूसरी खबर है कि “आईसीएमआर लैब से शुक्रवार की शाम मिली 25 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में से 9 को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से सात संध्या जैन उम्र 48 बर्ष, सरिता जैन उम्र 44 बर्ष, ब्रिजेश जैन उम्र 46 बर्ष, समुंदी बाई उम्र 68 बर्ष, रितिक जैन उम्र 20 बर्ष, संजय जैन उम्र 52 बर्ष और सुदेश जैन उम्र 45 बर्ष आज दोपहर संक्रमित पाये गये उत्तमचन्द जैन के परिजन हैं। जबकि दो वंदना राठौर उम्र 54 बर्ष एवं सजल राठौर उम्र 21 बर्ष पूर्व में संक्रमित पाये गये सुशील राठौर के परिवार के है। इस तरह आज अभी तक मिली परीक्षण रिपोर्ट्स में 12 कोविड- 19 पाई गई हैं।
इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 हो गई है। इनमें से सात स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि एक को मृत्यु के बाद लिये गये सेम्पल में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।