टोक्यो पैरालंपिक: भारत के खाते मे 12वा मेडल, अवनि लखेड़ा ने जीता लगातार दूसरा मेडल

• अवनि लखेड़ा ने  निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के 50 मीटर एयर राइफल के क्लास 3P SH1 में ब्रॉन्ज मेडल पर जमाया कब्जा
• टोक्यो पैरालिंपिक्स में भारत ने 12वां मेडल जीत लिया है,
• अवनि लखेड़ा का लगातार दूसरा पदक 

नई दिल्ली/मोहित कुमार पांचाल:-

 टोक्यो पैरालंपिक मे भारत की अवनि लखेड़ा ने खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के 50 मीटर एयर राइफल के क्लास 3P SH1 में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है, इससे पहले बीते सोमवार ही अवनि लखेड़ा ने निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 के फाइनल में जीत दर्ज करते हुए इतिहास रचा था। अवनि महिलाओं के 50 मीटर एयर राइफल के क्लास 3P SH1 के फाइनल में 445.9 का स्कोर कर तीसरे स्थान पर रहीं और पैरालंपिक खेलों में देश के पदकों की संख्या 12 तक पहुंच गई है। क्वालिफिकेश में अवनि लखेरा 1176 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं।

पैरालांपिक में भारत का अबतक का बेस्ट प्रदर्शन

पैरालांपिक में भारत का अबतक का बेस्ट प्रदर्शन है कई सालों के बाद देश की मेडल टैली दोहरे अंक में पहुंच सकी है, टोक्यो पैरालिंपिक्स में भारत ने 12वां मेडल जीत लिया है, ये मेडल उसे महिलाओं के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन इवेंट में मिला। भारत के लिए ये मेडल कांस्य पदक के तौर पर निशानेबाज अवनि लेखरा ने दिलाया इसी के साथ टोक्यो पैरालिंपिक्स में अवनि के निशाने से भारत को मिला ये दूसरा मेडल है। इससे पहले वो देश को गोल्ड मेडल दिला चुकी हैं।

Exit mobile version