टोक्यो पैरालंपिक : भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल गोल्‍ड मेडल से चुकी, झोली में ऐतिहासिक सिल्‍वर मेडल

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल टोक्यो पैरालंपिक में गोल्‍ड मेडल जीतने से चूक गई हैं। वीमंस सिंगल क्‍लास 4 के फाइनल मे चीनी खिलाड़ी  झाउ यिंग के हाथों उन्‍हें 11-7, 11- 5, 11-6 के हार का सामना करना पड़ा उन्‍होंने देश की झोली में ऐतिहासिक सिल्‍वर मेडल डाल दिया है। इसी के साथ टोक्‍यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics 2020) में भी टोक्‍यो ओलंपिक की ही तरह भारत का खाता सिल्‍वर मेडल के साथ खुला था। 

आपको बता दें, व्हीलचेयर पर खेलने वाली भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालिंपिक खेलों के फाइनल में पहला गेम 11-7 के अंतर से हरा दिया था। ऐसे में दूसरे खेल में उनसे उम्मीद थी कि वे वापसी करेंगी, लेकिन दूसरा गेम भी वे 11-5 के अंतर से हार गईं और फिर तीसरे गेम में उनको 11-6 से हार मिली और उनका गोल्ड मेडल जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। बता दें कि सेमीफाइनल में भी उन्होंने चीन की एक खिलाड़ी से दो-दो हाथ किए थे और टोक्यो में जारी पैरालिंपिक खेलों में भारत का ये पहला पदक है, जो सिल्वर मेडल के रूप में आया है।

Exit mobile version