Tokyo Paralympics: भाविना पटेल गोल्ड मैडल से एक कदम दूर, फाइनल मे पहुँचने के साथ रचा इताहस

खेल डेस्क: जैसा की आप सब को पता है की टोक्यो पैरालिंपिक 2020 की शुरुआत हो चुकी है जिसमे भारत के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया है और भारत की भाविना पटेल ने टेबल टेनिस इवेंट में इतिहास भी रच दिया है जी हां भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना ने महिला सिंगल्स के क्लास-4 के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में चीन की मियाओ झांग को 3-2 (7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8) से हराया। भविना अब बस गोल्ड मेडल जीतने से एक मात्र एक कदम दूर हैं। 

फाइनल में अब भविना का सामना चीन की ही एक और खिलाड़ी और वर्ल्ड-1 झोउ यिंग से होगा। फाइनल 29 अगस्त को सुबह 7:15 बजे से होगा। भविना इससे पहले, झांग के खिलाफ 11 मुकाबलों में भिड़ी थी, लेकिन वह अभी तक जीत दर्ज करने मे नाकाम रही है।

भाविना ने इससे पहले के मुकाबलों में राउंड ऑफ 16 के मैच नंबर 20 में ब्राजील की ओलिविएरा को हराया था, उन्होंने इस मुकाबले को 3-0 से जीता था। 

भाविना ने पहला गेम 12-10 से,
दूसरा गेम 13-11 से,
तीसरे गेम में 11-6 से जीता था।

भाविना पटेल पैरालिंपिक में मेडल जीतने के बहुत करीब पहुंच गई हैं। 

उनसे पहले कोई भी भारतीय टोक्यो पैरालंपिक्स के टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल तक भी नहीं पहुंचा था और सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही इतिहास रच दिया था।

Exit mobile version