टोक्यो पैरालंपिक में भारतीयों खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, जीते 19 मेडल

• भारत का अब तक का शानदार प्रदर्शन
• टोक्यो पैरालंपिक मे 19 मेडल जीते
• भारत सरकार ने अब की बार 16.81 करोड़ रू से अधिक खर्च किए
टोक्यो/मोहित कुमार पांचाल:-
टोक्यो पैरालंपिक मे भारत का अब तक का शानदार प्रदर्शन आपको बता दे कि पैरालंपिक की शुरुआत 24 अगस्त से हुए थी, जिस मे भारतीयों खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया और रविवार को पैरालंपिक समाप्त हो गया है।
भारत ने टोक्यो पैरालंपिक मे 19 मेडल जीते और मेडल टैली मे भारत 24 वे स्थान पर रहा इससे पहले भारत 1972 मे 24वे स्थान पर रहा था और कल भारत ने अंतिम दिन भी 2 मेडल अपने नाम किए जिस मे एक मेडल कृष्णा नागर ने गोल्ड और नोएडा के डीएम सुहास ने सिल्वर मेडल दिलाया ये दोनो मेडल बैडमिंटन मे मिले और आपको बता दे कि अब तक का यह भारत का सबसे बड़ा दल था जो पैरालंपिक में खेल रहा था इस बार 9 खेलो के लिए 54 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिस मे सरकार ने पहले से ज्यादा स्कीम मे 16.81 करोड़ रू से अधिक खर्च किए उस से पहले रियो ओलंपिक मे 2016 मे 16 खिलाड़ी गए थे उस समय सरकार ने 3.56 करोड़ रु खर्च किये थे।
भारत की तरफ से मेडल जीतने वाले खिलाडी
नाम मेडल खेल
- अवनि लेखरा शूटिंग गोल्ड
- सुमित अंतिल एथलेटिक्स गोल्ड
- मनीष नरवाल शूटिंग गोल्ड
- प्रमोद भगत बैडमिंटन गोल्ड
- कृष्णा नागर बैडमिंटन गोल्ड
- भाविनाबेन पटेल टेबल टेनिस सिल्वर
- निषाद कुमार एथलेटिक्स सिल्वर
- योगेश कथूनिया एथलेटिक्स सिल्वर
- देवेंद्र झाझरिया एथलेटिक्स सिल्वर
- मरियप्पन थंगावेलु एथलेटिक्स सिल्वर
- प्रवीण कुमार एथलेटिक्स सिल्वर
- सिंहराज अधाना शूटिंग सिल्वर
- सुहास यतिराज बैडमिंटन सिल्वर
- सुंदर गुर्जर एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
- सिंहराज अधाना शूटिंग ब्रॉन्ज
- शरद कुमार एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
- अवनि लेखरा शूटिंग ब्रॉन्ज
- हरविंदर सिंह आर्चरी ब्रॉन्ज
- मनोज सरकार बैडमिंटन ब्रॉन्ज

.jpg)


