सभी खबरें

आज फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर मना रहे है अपना 67वां जन्मदिन, जानिए उनके जीवन की खास बातें

आ67 वर्ष के हुए बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर

 

 

मुख्य बातें

  • फिल्म “मेरा नाम जोकर है”से की बॉलीवुड की शुरुआत

  • एक बाल कलाकार के रूप मे काम कर चुके है ऋषि

  • फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट से किये जा चुके है सम्मानित

rishi kapoor : बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को महाराट्र के मुंबई शहर में हुआ। ऋषि कपूर का जन्म राजशाही परिवार में हुआ था । ऋषि कपूर ने भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री में अभिनेता , फ़िल्म निर्माता और निर्देशक के रूप में योगदान दे रहे है । वह एक बाल कलाकार के रूप मे काम कर चुके है। उन्हें बॉबी के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है। उन्होंने उनकी पहली फ़िल्म में शानदार भूमिका के लिए 1971 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया। बता दे कि उनके परिवार के सारे लोग भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे है।

 

 

ऋषि कपूर का व्यक्तिगत जीवन

ऋषि कपूर के पिता स्‍वर्गीय राज कपूर और दादा प्रूथ्‍वीराज कपूर है। ऋषि कपूर ने भी अपने दादा और पिता के तरह फ़िल्मी इंडस्ट्री को चुना , और फिल्‍मों में अपनी कला से लोगो का दिल जीता। अपनी कला से आज लोगो के दिलो पर राज कर रहे है। मेरा नाम जोकर यह उनकी पहली फिल्‍म है जिसमें उन्‍होने अपने पिता के बचपन का रोल किया। ऋषि कपूर और नीतू सींह की शादी 22 जनवरी 1980 में हुइ थी। इनके दो बच्चे हैं रणबीर कपूर जो की एक अभिनेता है और रिदीमा कपूर जो एक ड्रैस डिजाइन है।

 

 

ऋषि कपूर की यादगार लम्हें

1970- बंगाल फ़िल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अवार्ड्स : स्पेशल अवार्ड और नेशनल फ़िल्म अवार्ड, मेरा नाम जोकर के लिए
1974 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार – बॉबी
2008- फ़िल्मफ़ेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

ऋषि कपूर का अनसुनी कहानी

1 – ऋषि का अफेयर अपनी पहली कोस्टर डिंपल कपाड़िया से भी रह चूका है।
2 – ऋषि कपूर ने नीतू से 5 साल के लम्बे अफेयर के बाद शादी की थी।
3 – ऋषि कपूर ने अपने चालीस साल के फ़िल्मी करियर में पहली बार फिल्म अग्निपथ के लिए ऑडिशन दिया था।
4 – ऋषि कपूर और रणबीर कपूर दोनों नें ही अपनी डेब्यू फिल्म में टॉवल सीन किया है।
5 – ऋषि कपूर ने चालीस साल के फ़िल्मी करियर में पहली बार अग्निपथ में नकारत्मक भूमिका निभाई, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button