
- सीएम शिवराज ने स्वास्थ स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सुभारम्भ किया।
- 1.50 लाख स्वयंसेवक 65 हजार बूथों पर होंगें तैनात।
भोपाल:- मध्यप्रदेश के भोपाल में कोरोना कि संभावित लहर से निपटने के लिए बीजेपी संगठन तैयारी करने में जुट गई है.भाजपा अपने 1.50 लाख स्वयंसेवक को ट्रेंड करेगी इन सभी को स्वास्थ स्वयंसेवक नाम दिया जाएगा और साथ में प्राथमिक उपचार किट से लैस कर 65 हजार बूथों पर तैनात किया जाएगा। बीजेपी के प्रदेश स्थित भोपाल कार्यालय में रविवार को इन कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग शुरू की गई जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरुण युग और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टिप्स दिए। ये स्वयंसेवक गाँव गाँव जाकर लोगों को कोरोना से बचाव करने के लिए जागरूक करेंगें।
इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर हमला कर दिया और बोला कि कोरोना में लॉकडाउन लगा तो विपक्षी दाल अज्ञातवास में चले गए लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों कि मदद की,लेकिन जानकारों का कहना है कि दूसरी लहर के दौरान विपक्ष ने आरोप लगाए थे कि पार्टी कि छवि खराब हुई है ऐंसे में पार्टी कोशिश कर रही है कि जनसेवा करके संगठन कि छवि को बेहतर और मजबूत बनाया जाए।