कोरोना पहुंचा तिरुपति बालाजी मंदिर, एक साथ 743 कर्मचारी आए चपेट में

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है बीते रविवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड टूट चुके हैं रविवार को 1 दिन में 10 हजार 820 केस मिले और आंध्र प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 2.5 लाख पर पहुंच गया और कोरोना से होने वाले मौत की बात करें तो 2 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं.

कोरोना वायरस अब तिरुपति मंदिर भी पहुंच चुका है तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के कम से कम 743 कर्मचारियों समेत भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के कुछ पुजारी भी संक्रमित हो चुके हैं. वही कोरोना वायरस के कारण 3 कर्मचारी अपनी जान गवा चुके हैं.

Exit mobile version