.jpg)
मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) -: जिले में कोरोना(Corona) संक्रमण के मामले तेजी बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को आरपीएफ (RPF)के एक जवान, अहमदाबाद से आए युवक कुल मिलाकर 3 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले है। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से मिली रिपोर्ट में तीनों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित मिला 32 वर्षीय आरक्षक शहर में आरपीएफ बैरक में रहता है। वह 16 मई को कटनी से शहर आया था। बुखार आने पर रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती था। कटंगी थाना क्षेत्र के गंज खमरिया निवासी 30 वर्षीय श्रमिक अहमदाबाद से 22 मई को कटंगी पहुंचा था। तीसरा संक्रमित कंटेनमेंट एरिया दक्षिण मिलौनीगंज की गली निवासी 25 वर्षीय युवक है। सभी को कोविड -19 (Covid) अस्पताल में भर्ती किया गया है।
कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। सुख सागर कोविड -19 केयर सेंटर में भर्ती 12 संक्रमित स्वस्थ हो चुके है। अब नई गाइड लाइन के अनुसार सभी को रविवार को डिस्चार्ज दिया गया। इन्हें अभी एहति यातन सात दिन के लिए इंस्टीट्यूशन क्वारंटीन किया है।अब इसके साथ-साथ जिले में अभी तक 212 कोरोना संक्रमितों में 141 स्वस्थ हो गए हैं। संक्रमितों के आंकड़े में 23 मई को श्रमिक एक्सप्रेस से उतरे और पॉजिटिव मिले तीन यात्रियों और एक मौत को शामिल नहीं किया गया है।