इंदौर से हज़ारों जैन समाजजन पहुंचे सिरोही, धमकी भरे वीडियो बनाने वाला अनूप मंडल ने खुद के लिए मांगी सुरक्षा

मध्यप्रदेश/इंदौर : जैन समाज के साधु-संतों पर अनूप मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा देश भर में लगातार हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके खिलाफ जैन समाज की पवित्र आस्थाओं के प्रति टिप्पणियों के विरूद्ध इंदौर से पूर्ण अभ्युदय संगठन से जुड़े एक हजार लोग 27 जुलाई को सिरोही पहुंचे। अनूप मंडल (राजस्थान) द्वारा जैन समाज के खिलाफ लगातार भ्रामक वीडियो जारी किये जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सिरोही पहुंचने के बाद पूर्ण अभ्युदय संगठन के लोगों ने दो दिन तक मंडल के आश्रम व अन्य जगह पर वीडियो जारी करने वालों को तलाशा, लेकिन कोई नहीं मिला तो संगठन ने फिर चेतावनी दी कि मंडल से जुड़े लोग गलत बयानबाजी बंद करें और समाज से माफी मांगें।
वहीं, इस पुरे मामले पर पूर्ण अभ्युदय संगठन के प्रमुख स्वप्निल कोठारी ने कहा की अनूप मंडल से जुड़े कुछ लोग जैन धर्म के बारे में गलत बातें कर रहे ईर्ष्या के कारण भ्रामक वीडियो जारी कर रहे हमारी सख्त चेतावनी है कि उन्हें यह सब बंद करना ही होगा और माफी मांगना होगी। अभी एक हजार गए, कल पूरा समाज एकत्रित होगा। कोठारी ने कहा इससे अनूप मंडल का डर साफ दिखाई दे रहा वीडियो में भी सुर बदले हुए थे।
बता दे कि पूर्ण अभ्युदय संगठन के कार्यकर्ताओं के सिरोही पहुंचने के बाद अनूप मंडल से जुड़े लोगों ने पुलिस सुरक्षा मांगी। कोठारी ने कहा दूसरों के वीडियो बनाकर धमकाने वाला मंडल खुद सुरक्षा मांग रहा। अगर अनूप मंडल ने माफी नहीं मांगी तो अगली बार और अधिक लोग सिरोही पहुंचेंगे।
कोठारी ने बताया कि अनूप मंडल के लोगों से बात करने हम 92 से ज्यादा गाड़ियों से तय तिथि 27 जुलाई को सिरोही पहुंचे। दो दिन वहां रुके। मंडल के आश्रम गए अलग-अलग जगह भी तलाशा, लेकिन कोई नहीं मिला तो हम लौट आए। दूसरे दिन रात 11 बजे मंडल से जुड़े मुकनाराम ने वीडियो जारी कर 29 जुलाई को मिलने के लिए कहा।



.jpeg)
