इस कांग्रेस नेता ने दी थी पायलट को CM बनाने की सलहा, पार्टी ने किया निलंबित 

महाराष्ट्र – राजस्थान में चल रही सियासी उठापठक के बीच राजस्थान के डिप्टी सीएम पद (Deupty CM Post) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद (Congress President Post) से सचिन पायलट को हटा दिया गया हैं। उनके इन पदों से हटाए जाने के बाद से बयानबाज़ी का दौर भी शुरू हो गया हैं। कोई उन्हें सीएम बनाने की मांग कर रहा है तो कोई कांग्रेस के इस फैसले को सही बता रहा हैं। 

लेकिन इसी बीच खबर महाराष्ट्र से है जहां मंगलवार रात महाराष्ट्र कांग्रेस ने संजय झा को पार्टी की सदस्‍यता से निलंबित कर दिया हैं। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि झा की पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन तोड़ने के कारण कार्रवाई की गई हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बाला साहेब थोराट ने भी बयान जारी किया।  

 

 

बता दे कि संजय झा ने राजस्थान मुद्दे पर अपनी बात रखी थी, उन्होंने ट्वीट करते हुए पार्टी को सुझाव दिया था कि सचिन पायलट को सीएम बना देना चाहिए। संजय झा ने ट्वीट करते हुए कहा था की – राजस्थान में सचिन पायलट को सीएम बना देना चाहिए। उन्‍होंने यह भी कहा था कि तीन बार सीएम रह चुके अशोक गहलोत को बड़ी जिम्मेदारी दी जाए। गहलोत को ऐसे राज्‍यों की जिम्‍मेदारी सौंपनी चाहिए जहां कांग्रेस कमजोर है। राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस के लिए नया अध्यक्ष नियुक्त करना चाहिए।

 

 

इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के बदले सियासी घटनाक्रम पर भी उन्होंने एक ट्वीट किया था। उस दौरान संजय झा ने ट्वीट करते हुए लिखा था की – पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया, अब सचिन पायलट, अगला कौन ?

कौन है संजय झा 

Exit mobile version