
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोन (Corona) ने अपना कहर पूरी तरह बरपा रखा हैं। हालांकि कोरोना से निपटने के लिए हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन बावजूद उसके कोरोना संक्रमण (Corona Infection) थमने का नाम नहीं ले रहा हैं।
हालही में आई ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी भोपाल में 36 नए संक्रमित मरीज़ सामने आए हैं। जिसके बाद भोपाल में कोरोना मरीजों की संख्या 715 पहुंची गई हैं।
जाने ओर कहा कहा पाए गए कोरोना संक्रमित
- हॉटस्पॉट जहांगीराबाद (Jhangirabad) से मिले 15 और मंगलवारा (Mangalwar) से 10 मामले, जहांगीराबाद में कोरोना पॉजिटिव 160 के पार।
- मंगलवारा से 2 साल का बच्चा और जहाँगीराबाद से 6 और 9 साल के बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव।
- राजधानी के मिसरोद (Misrod) थाना प्रभारी भी हुए कोरोना पॉजिटिव।
- जीएमसी के एक डॉक्टर, स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के कर्मचारी भी पॉजिटिव।