सभी खबरें

Multiplex Unlock:- सिनेमाघर खोलने को लेकर मध्यप्रदेश में कुछ ऐसी हुई है तैयारियां, इतने प्रतिशत सीट की होगी बुकिंग

मल्टीप्लेक्स खुलने को लेकर मध्यप्रदेश में कुछ ऐसी हुई है तैयारियां, इतने प्रतिशत सीट की होगी बुकिंग

 गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार कल से पूरे देश में सिनेप्लेक्स खुलने वाले हैं. सरकार ने सिनेप्लेक्स खोलने को लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दी है. 

 वहीं मध्यप्रदेश में सिनेप्लेक्स खोलने को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर हैं. आपको बता दें कि सिर्फ 30% की बुकिंग एक सिनेप्लेक्स में की जाएगी. ताकि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन हो सके. खुले हुए फ़ूड नहीं मिलेंगे. सिनेप्लेक्स में सिर्फ पैकेज्ड फूड की सुविधा होगी. 

 सिनेमा संचालकों की योजना है कि फिल्म शुरू होने से पहले सुशांत, इरफान खान और ऋषि कपूर की फिल्में दिखा कर लोगों का मन लुभाएंगे. इसके साथ ही आईपीएल के भी शॉर्ट क्लिप्स होंगे. 

 बता दे कि देश में कल से खुलने वाले सिनेमाघरों के लिए फिलहाल टिकट के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं बल्कि कई सिनेमाघर 15 फ़ीसदी सस्ते टिकट भेज सकते हैं. 

 हॉल में घुसने से पहले सभी को अपने हाथ से ने टाइप करने होंगे इसके साथ ही टेंपरेचर नापा जाएगा और फिर हाल में प्रवेश मिलेगा. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button