सभी खबरें

तीसरी लहर : MP में अभी 4 Corona Variants एक्टिव, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा 

भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है, जहां इस समय दुनिया भर में ओमिक्रॉन वैरिएंट तेज़ी के साथ फैल रहा है तो वहीं, मध्यप्रदेश में इस समय 4 वैरिएंट एक्टिव हैं। जिसका खुलासा दिल्ली से आई रिपोर्ट में हुआ है। 

बताया जा रहा है कि पिछले दो महीने में प्रदेश से 2400 सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट अब सामने आई है। इसके मुताबिक 2400 में से 1678 सैंपल में टोटल म्यूटेशन तो 20 में डबल म्यूटेशन मिला है। 12 सैंपल में डेल्टा प्लस तो 79 में अल्फा वैरिएंट पाया गया है। इसके अलावा जीनोम सीक्वेंसिंग में 825 वैरिएंट ऑफ कंसर्न मिले हैं। इसमें कई वैरिएंट हैं, इसलिए इन्हें चिंताजनक श्रेणी में रखा है। जबकि, ट्रिपल म्यूटेशन वाला डेल्टा वैरिएंट 739 में तो ओमिक्रॉन सिर्फ 13 सैंपल में मिला। 

मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अभी डेल्टा केस ही ज्यादा हैं और दूसरी लहर में इसी वैरिएंट से कहर बरपाया था। यदि इसमें और म्यूटेशन होते हैं तो हालात बिगड़ भी सकते हैं। बता दे कि तीसरी लहर का संक्रमण प्रदेश के 48 जिलों में फैल गया है। खास तौर पर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर जैसे महानगरों में सबसे ज़्यादा मामलें देखे जा रहे हैं। इसके अलावा छोटे जिलों में भी कोरोना के नए नए मरीज़ मिल रहे हैं, जो इस समय चिंता का विषय बना हुआ है। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button