Third Wave : भोपाल में Corona Blast, कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताई ये बात 

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार कोरोना ब्लास्ट हो रहा है। भोपाल में हर दिन रिकॉर्ड तोड़ मरीज़ सामने आ रहे है। बीते 24 घंटे के भीतर शहर में 1991 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या 9800 से पहुंच गई है। 

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि भोपाल में 9800 एक्टिव केस में अभी 852 बच्चे संक्रमित हैं। इनमें 0 से 15 उम्र के 460 बच्चे और 15 से 18 उम्र के 392 बच्चे संक्रमित हैं। इसमें 0 से 15 उम्र के 7 और 15 से 18 उम्र के 3 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन कोई भी ऑक्सीजन पर या गंभीर नहीं है।

बता दे कि अभी 9665 मरीज होम आइसोलेशन में है। जबकि 128 मरीज अस्पताल में भर्ती है। अब तक 1 लाख 38 हजार 852 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 28 हजार 44 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इधर, शहर में मास्क को लेकर सख्ती बढ़ती जा रही है, पुलिस के साथ साथ नगर निगम के अधिकारी लगातार बिना मास्क के घूम रहे लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाई कर रहे हैं। इसके अलावा शहर में नाईट कर्फ्यू भी लागू है।  
 

Exit mobile version