Delhi: 24 घंटे पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े ये 5 नेता, मिला विधानसभा चुनाव का टिकट

नई दिल्ली – दिल्ली विधानसभा चुनाव नज़दीक हैं। यहां 8 फरवरी को मतदान होगा जबकि 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बार दिल्ली में  आप, भाजपा और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। 

इसी बीच आम आदमी पार्टी ने इस विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी हैं। जिसमें 46 मौजूदा विधायकों को पार्टी ने टिकट दिया हैं। हैरान कर देने वाली बात यो ये है कि, आम आदमी पार्टी ने इस बार 5 ऐसे उम्मीदवार को उतारा है, जिन्होंने 24 घंटे पहले पार्टी का दामन थामा था। 

वहीं, 9 खाली सीटों पर नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा हैं। इसके अलावा 8 महिलाओं पर भी पार्टी ने भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया हैं।  

मालूम हो कि जिन 5 उम्मीदवार को आम आदमी पार्टी ने 24 घंटे के भीतर टिकट दिया उसमे हरिनगर वॉर्ड से कांग्रेस पार्टी की पूर्व पार्षद राजकुमारी ढिल्लो, पूर्व कांग्रेस नेता और समाजसेवी नवीन चौधरी (दीपू),  रोहिणी वॉर्ड से पार्षद जय भगवान उपकार, कांग्रेस की ओर पालम सीट से चुनाव लड़ चुके विनय कुमार मिश्र और बदरपुर से दो बार विधायक रहे राम सिंह नेता जी शामिल हैं। 

बताते चले कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी हैं। नामांकन पत्रों की जांच 22 जनवरी को होगी जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 24 जनवरी हैं। 

Exit mobile version