घर से भागे प्रेमी जोड़े ने "साथ जिएंगे, साथ मरेंगे" की तर्ज पर खाया जहर..

घर से भागे प्रेमी जोड़े ने “साथ जिएंगे, साथ मरेंगे” की तर्ज पर खाया जहर..

अंजड़/हेमंत नागजीरिया:-इश्क किसी की नहीं सुनता। शहर के एक प्रेमी जाेड़े के साथ भी यही हुआ,एक ही समाज के ये दोनों प्रेमी दो बार अपने घर से भागे। जब दूसरी बार लौट कर आए तो एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें दोहराने लगे। लडकी के परिजनों ने रविवार लडकी को भगा कर ले जाने वाले अंजड के सुसाड महोल्ला निवासी युवक राजु पिता गोविंद उम्र 23 साल और उसके पिता गोविंद पिता जोगीया उम्र 38 साल से अपनी लडकी को वापस लौटाने की बात पर हाथापाई की जिसके बाद आहत युवक राजु पिता गोविंद और युवती नेहा पति राजू उम्र 20 साल ने जहर खा लिया। 

जिन्हें रविवार दोपहर गंभीर हालत में सिविल अस्पताल अंजड लाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रैफर किया गया है। 
लडके के पिता गोविंद पिता जोग्या ने घायल अवस्था में अस्पताल में बताया कि लडका-लडकी दोनों एक दुसरे को पसंद करते हैं, एक बार पहले भी घर से चले गए थे, हमारे द्वारा पहले भी समाज के रिवाज के अनुसार 31हजार रुपए झगडा देने की बात करी थी कुछ दिन पहले फिर ये दोनों अपने घर  से भाग गए थे दोनों लौट कर वापस आए तो लडकी के पि परिवार के लोगों को हमने 11 हजार रुपये अभी देने की बात की गई थी लेकिन लडकी के पिता प्रकाश और उसकी माँ सावित्री बाई ने मुझ पर और बेटे राजू के साथ मारपीट की हमने काफी समझाईश देने की कोशिश की पर उन्होंने किसी की नहीं सुनी। आखिरकार लडकी के माँ-बाप के विरोध और झगडा करने से आहत हुए दोनों ने जहर खा लिया है, मेरे सिर पर मारा है और पिठ और हाथ में चोंटे आई है।

सिविल अस्पताल के डाँक्टर रोहित मंडलोई ने बताया
नेहा पति राजू उम्र 20 साल, राजू पिता गोविंद उम्र 23 साल को उनके परिजन लेकर आज थे,जिनके द्वारा जहर खाना बताया गया है। दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया वहीं साथ आए गोविंद पिता जोगीया उम्र 38 को भी प्राथमिक उपचार कर एक्सरे के लिए जिला अस्पताल बडवानी रैफर किया गया है।

Exit mobile version