OBC आरक्षण को लेकर रविवार को होगा भोपाल में संग्राम,भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण करेंगे CM आवास का घेराव

OBC आरक्षण को लेकर रविवार को होगा भोपाल में संग्राम,भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण करेंगे CM आवास का घेराव

भोपाल/पीयूष परमार:- पंचायत चुनाव में 27 फीसदी आरक्षण मुद्दे पर मध्य प्रदेश की सियासत पिछले 20 दिनों से गर्म हो रही है. इस मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे के ऊपर आरोप मढ़ रही हैं हालांकि दोनों ही सियासी दल इस बात पर एकमत हैं कि पंचायत चुनाव 27% आरक्षण के तहत ही कराए जाएं लेकिन सुप्रीम कोर्ट में पेंच फंसने के कारण सरकार के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने यह फैसला लिया कि पंचायत चुनाव निरस्त कर दिए जाएं. 
लेकिन इसी बीच आजाद समाज पार्टी चीफ चंद्रशेखर रावण 27% ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर शिवराज सरकार को घेरने कल भोपाल पहुंच रहे हैं. यहां पर वे अपने समर्थकों के साथ सीएम आवास का घेराव करेंगे.

जुटेंगे प्रदेश भर से कार्यकर्ता

चंद्रशेखर रावण के नेतृत्व में कल आजाद समाज पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सरकार के आवास को भेजने के लिए भोपाल पहुंचेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. 

कमिश्नर मकरंद देउस्कर के लिए पहला टास्क

अभी हाल में ही मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा दो बड़े शहरों इंदौर और भोपाल में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू किया गया है. इसके तहत मकरंद देउस्कर भोपाल के पहले पुलिस कमिश्नर बने हैं. मकरंद की इस पोस्ट पर जोइनिंग के बाद ये भोपाल का बड़ा कार्यक्रम होगा जिसमें देउस्कर पुलिस बल का नेतृत्व करेंगे.
 

Exit mobile version