गोविंद सिंह राजपूत के स्वागत में उमड़ा सैलाब, शिवराज जी क्या अब नहीं फैल रहा कोरोना? अब नज़ीर नहीं पेश करेंगे??

गोविंद सिंह राजपूत के स्वागत में उमड़ा सैलाब, शिवराज जी क्या अब नहीं फैल रहा कोरोना? अब नज़ीर नहीं पेश करेंगे??

 द लोकनीति डेस्क/गरिमा श्रीवास्तव:-  मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के चौथे मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ जिसमें तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ने शपथ ग्रहण की. बता दे कि तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत वह मंत्री है जो सिंधिया के साथ सत्ता पलट के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे.. चौथे मंत्रिमंडल विस्तार में कैबिनेट की 6 पदें खाली होने के बाद सिर्फ 2 मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई गई. अभी 4 पद खाली है लेकिन उम्मीदवार 4 से ज्यादा हैं. 

सुरखी उपचुनाव में 40000 वोट से जीत हासिल करने वाले गोविंद सिंह राजपूत को राजस्व एवं परिवहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई जिसके बाद वह जब पहली बार सुर्खी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया.. इस दौरान न तो सोशल डिस्टेंसिंग रखी गई ना ही नियमों का पालन किया गया. साथ ही मौजूद कितने लोगों ने  मास्क भी नहीं पहना था. 

 कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उनके स्वागत में जमकर आतिशबाजी की और ढोल नगाड़ों के बीच स्वागत किया. काफिला मोती नगर से बढ़ते हुए बड़ा बाजार तक पहुंचा जहाँ उनके स्वागत को लेकर अलग-अलग पंडाल लगे हुए थे. 

 गोविंद सिंह राजपूत ने जनता को संबोधित किया.
 एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा सत्र को टाल दे रहे हैं तो दूसरी तरफ उन्हीं के पार्टी के नेता बड़े-बड़े सम्मेलन कर रहे हैं.
 बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या शिवराज के नेताओं के एक सम्मेलन में कोरोना का खतरा नहीं होता?? या फिर मुख्यमंत्री सिर्फ जनता से जुड़े मुद्दों पर बहस करने से डरते हैं??
 कैबिनेट का विस्तार कर दिया, उपचुनाव हो गए पर विधानसभा सत्र को टाल दिया गया.. वही जीत का जश्न मनाया जा रहा है तो कोरोना का डर नहीं है
.. 
वाह शिवराज, MP अजब है सबसे गज़ब है.

Exit mobile version