मैं अभी नाम नहीं बता सकता, लेकिन हमारे संपर्क में भाजपा के कई नेता है, प्रदेश में जल्द बनेगी कमलनाथ सरकार – कांग्रेस नेता

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव (By Election) को लेकर अटकलें तेज़ हैं। साथ ही बयानबाज़ी व आरोपों का दौर भी तेज़ हो चला हैं। बता दे कि उपचुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress Workers) का बीजेपी (BJP) में जाने का सिलसिला लगा हुआ हैं। बीते 7 दिनों में करीब 250 कार्यकर्ता कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। 

इसी बीच कल ये खबर आई के बीजेपी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) 1 जून को भोपाल आएंगे। इस दौरान कई कांग्रेसी बीजेपी में शामिल होंगे। जिसमें सुरेश पचौरी (Suresh Pachori), पूर्व विधायक हेमंत कटारे (Hemant Katare) सहित कई दिग्गजो के नाम शामिल थे।

ये खबर आते ही पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने वीडियो जारी कर उन खबरों का खंडन किया। मैं और मेरे पिता शुरुआत से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और हम आखिर तक कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा ने जनादेश का अपमान किया है और जिस प्रकार से सत्ता को छीनने का प्रयास किया है वह बेहद निंदनीय हैं। आने वाले वक्त में जनता उन्हें जरूर दिखाएगी की मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद (CM Post) का असली हकदार कौन हैं। साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुत जल्दी ही आंदोलन करेगी और भाजपा के नेताओं की ईट से ईट बजा देगी।

इस दौरान कटारे ने कहा है कि आने वाले उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी और कमलनाथ (Kamalnath) के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मैं इस वक्त नाम नहीं बता सकता लेकिन हमारे संपर्क में भाजपा के कई नेता हैं, जो आने वाले दिनों में भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल होंगे। 

Exit mobile version