सभी खबरें

फिर बन सकते हैं राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष CWC बैठक में बनी सहमति,कई अहम प्रस्ताव पारित

 

  • बैठक में तीन प्रस्ताव पारित हुए 
  • अगले साल होगा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव
  • 1 नवंबर से कांग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान चलाएगी.

नई दिल्ली/पीयूष परमार :-आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम मीटिंग हुई. यह मीटिंग लगभग चार घंटे चली. जिसमें राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी ,रणदीप सिंह सुरजेवाला ,केसी वेणुगोपाल,ए के एंटनी,अंबिका सोनी ,मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, अंबिका सोनी,राजीव शुक्ला जैसे कद्दावर नेता बैठक में उपस्थित रहे. इस बैठक में तीन प्रस्ताव पारित हुए. बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने मोदी सरकार के ऊपर तमाम सवाल खड़े किए .सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी की सरकार द्वारा देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा दोनों से खिलवाड़ किया जा रहा है. चीन,पाकिस्तान को जवाब नहीं दे पा रही है सरकार. वेणुगोपाल ने कहा महंगाई से देश की जनता त्रस्त है इसके खिलाफ कांग्रेस देशभर में आंदोलन चलाएगी. सुरजेवाला ने बताया कि 1 नवंबर से कांग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान चलाएगी. 
अगले साल होगा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव
सुरजेवाला ने कई अहम तारीखों का ऐलान किया जिसमें सबसे महत्वपूर्ण तारीख सितम्बर 2022 है. जब कांग्रेस अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनेगी.सुरजेवाला ने ये भी बताया की सभी सदस्यों ने राहुल गाँधी के दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने का समर्थन किया।
भाजपा ने तंज कसा 
कांग्रेस की बैठक पर भाजपा ने हमला बोले की ये कमेटी परिवार बचाओ कमेटी है.bjp की ओर से राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर हमले बोले और कहा की ये मीटिंग परिवार को बचाने और बढ़ाने के लिए आज बैठी है.भाटिया ने कांग्रेस पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया कांग्रेस को राजस्थान,पंजाब,छत्तीसगढ़ के मामले याद कराए और कहा की सोनिया गाँधी इन मामलों पर चुप क्यों रहतीं हैं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button