सभी खबरें
भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी के नक़ली हस्ताक्षर करके युवक ने किया फ्रॉड

By: Anjali Kushwaha
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नकली हस्ताक्षर करके धोखाधड़ी एक नया मामला सामने आया हैं. ये धोखाधड़ी का मामला भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना का हैं. सूत्रों के अनुसार आरोपी गौरव शुक्ला ने जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना के नकली हस्ताक्षर करके 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी की हैं.
बता दें कि जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना को इसके बारे में जब जानकारी हुई तो उन्होंने ने आरोपी गौरव शुक्ला के खिलाफ टीटी नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज़ करवाई हैं.
पुलिस ने जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर आरोपी गौरव शुक्ला के खिलाफ 420,467,468,471 की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं.इससे पहले भी भोपाल में नकली हस्ताक्षर करके धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं.




