"हिल जाएगा पूरा हिंदुस्तान", मैं ऐसे धरने पर बैठूंगी – मंत्री इमरती देवी

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – रविवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ डबरा पहुंचे थे। जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे (Congress candidate Suresh Raje) के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए शिवराज कैबिनेट की मंत्री इमरती देवी पर तंज कसते हुए उन्हें आइटम कह डाला। 

कमलनाथ के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई। भाजपा ने इसको लेकर जमकर कांग्रेस का घेराव किया। साथ ही भोपाल में पुरानी विधानसभा के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन धरने भी दिया।

इसी दौरान मंत्री इमरती देवी का फिर बड़ा बयान सामने आया।

इमरती देवी ने कहा कि मैं ऐसे धरने पर बैठूंगी कि पूरा हिन्दुस्तान हिल जाएगा। मैं कमलनाथ जी को अपना बड़़ भाई मानती थी लेकिन उनके इस बयान से आहत हुई हूं और आज से उन्हें राक्षस कहूंगी।

वहीं, उन्होंने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress Party President Sonia Gandhi) से अपील करते हुए कहा कि ऐसे आदमी को पार्टी से बाहर करें। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी भी एक महिला है और वो उनके नेता द्वारा एक महिला का अपमान कैसे देख सकती हैं।

Exit mobile version