बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम, उपभोक्ता ने JE डराने लहराई तलवार

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- भोपाल मे उपोभोक्ता के होंसले बुलंद हो रहे हैं। बिजली बिल जमा नही हुआ तो कनेक्शन काटने के लिए बिजली टीम पहुंची साथ ही टीम के जेई भी पहुंचे। जब उन्होंने बकायादार से बिल जमा करने का बोला तो उसने मना कर दिया. इस पर बिजली कर्मचारी काटने लगे तो वह गाली-गलौच करने लगा और दौड़ कर घर के अंदर चला गया और थोड़ी देर बात जब बहार आया तो तलवार लहराते हुए अधिकारियों को धमकाने लगा।

जानकारी के मुताबिक, बकायादार जैसे ही तलवार लहराते हुए बहार आया तो अधिकारियों को धमकाने लगा जिससे अधिकारी और कर्मचारी पीछे हट गए। लेकिन इसकी खबर जैसे ही पुलिस को लगी वह घटना श्थल पर पहुंची और बकायादार को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया और बिजली का कनेक्शन भी काट दिया गया।

Exit mobile version