झटका! देशभर में आज फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, अब चुकाना पड़ेंगे आपको इतने रुपए

नई दिल्ली/भोपाल : देश की तेल कंपनियों ने जुलाई के पहले दिन ही घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया हैं। तेल कंपनियों ने 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 25 रुपए 50 पैसे बढ़ा दिए हैं।
इस इजाफे के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 834 रुपये हो गई हैं। इसके अलावा कोलकाता में 861 रुपये, मुंबई में 834.5 रुपये और चेन्नई में ये सिलेंडर 850 रुपये में मिल रहा हैं।
जबकि, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यह सिलेंडर अब 840.50 रुपए में मिल रहा हैं। भोपाल के अलावा प्रदेश के दूसरे जिलों में भी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई हैं।
रसोई गैस के बढ़े हुए दाम 1 जुलाई से लागू हो गए हैं। जून महीने तक 815 रुपए का सिलेंडर मिलता था। लेकिन आज से उपभोक्ताओं को 25.50 रुपए ज्यादा देने होंगे। गैस एजेंसी ने बढ़े हुए दामों पर गैस सिलेंडर की सप्लाई शुरू कर दी हैं।
बता दें, जिस शहर में गैस का प्लांट होता है, वहां ट्रांसपोर्टेशन में ज्यादा खर्च नहीं होता, लेकिन जहां प्लांट नहीं होता वहां से दूर-दराज स्थित जगहों पर ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा ज्यादा होने से सिलेंडर के दामों में उतार-चढ़ाव होता हैं।
गौरतलब है कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद दाम घटाने या बढ़ाने या स्थिर रखने का फैसला लेती हैं।
.jpeg)



