सभी खबरें

प्रदेश में नहीं थम रहा तबादलों का दौर, अब इस विभाग में फेरबदल, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश जारी 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव से पहले एक बार फिर तबादलों का सिलसिला शुरू हो चूका हैं। आए दिन किसी न किसी विभाग के अधिकारियों को यहां से वहां किया जा रहा हैं। इसी सिलसिले में अब राज्य शासन ने खेल विभाग में फेरबदल किया हैं। 

बुधवार को खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा सात अधिकारियों के तबादलें किए हैं। इसके साथ ही एक अन्य आदेश जारी कर जिन अधिकारियों के तबादलें किए गए हैं उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया हैं। ऐसा न करने पर एकतरफा कार्यमुक्त करने की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई हैं। 

जारी सूची के मुताबिक, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारियों व सहायक संचालक को इधर से उधर किया गया हैं। 

बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब किसी विभाग के अधिकारियों को यहां से वहां किया गया हो। हालही में अभी राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS), नाप तोल विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित कई विभागों में तबादलें किए गए हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button