सभी खबरें

मर रही मानवता! केरल के बाद अब हिमाचल प्रदेश में गाय को खिलाया विस्फोटक, और फिर……

नहीं बची मानवता! केरल के बाद अब हिमाचल प्रदेश में गाय को खिलाया विस्फोटक, और फिर…… 

 हिमाचल प्रदेश / गरिमा श्रीवास्तव:– संसार से मानवता धीरे-धीरे समाप्ति की तरफ बढ़ रही है, केरल (Kerala)में लोगों ने मानवता को शर्मसार किया. एक बेजुबान गर्भवती हथिनी को अनानास में विस्फोटक भर के खिला दिया… अभी ज्यादा दिन हुए नहीं थे कि हिमाचल प्रदेश(Himanchal Pradesh) से भी ऐसी ही खबर सामने आई है. यहां पर एक गर्भवती गाय को विस्फोटक का गोला बनाकर खिला दिया गया जिससे गाय बुरी तरह से जख्मी है. पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है. 

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर (Bilaspur)के झंडुत्ता इलाके में गर्भवती गाय को किसी ने विस्फोटक का गोला बनाकर खिला दिया. गाय के मालिक ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है… लोगों में इस घटना के बाद काफी आक्रोश देखने को मिला.

 इन सब कृत्य को देखते हुए यह लग रहा है कि मानव जाति विनाश के बेहद करीब है… आए दिन हैवानियत की सीमाएं पार की जा रही है.. बेजुबानों के साथ ऐसा घटिया मजाक करने से लोग नहीं कतरा रहे हैं. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button