इस बार के विधानसभा सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी में है विपक्ष

इस बार के विधानसभा सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी में है विपक्ष

 

भोपाल:

9 अगस्त से मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है जिसको लेकर रविवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के बंगले पर विधायक दल की बैठक चल रही है जिसमे कमलनाथ विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर विधायको से चर्चा कर रहे है।

 

बैठक में इस बार के विधानसभा सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी को लेकर बात हो रही है विपक्ष, बीते कई दिनों से मंहगाई, आदिवासियों का मुद्दा, महिला अपराध, जैसे मुद्दों पर कांग्रेस सरकार से सवाल कर रही है और इन्ही मुद्दों पर अब कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगी। इसके चलते सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार होंगे।

Exit mobile version