बदमाशों ने ATM लूटने के लिए मशीन में लगाया विस्फोटक,धमाका होते ही भागे लुटेरे। 

शिवपुरी/प्रियंक केशरवानी :- मध्यप्रदेश में शिवपुरी में मंगलवार देर रात अफरातफरी का माहौल बन गया जब अचानक से कसबे में धमाके की आवाज आई जैसे ही स्थानीय लोग घटना पर पहुंचे तो हैरान रह गए बदमाशों ने ATM को लूटने के लिए उसमें ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि ATM के परखच्चे उड़ गए और नोट कट-फटकर मलबे में यहां-वहां बिखर गए ब्लास्ट होते ही बदमाश एटीएम लुटे बिना ही डरकर घटना स्थल से भाग निकले। 

पुलिस के मुताबिक,रात में जब कस्बे में पुलिस राउंड पर थी तभी पुलिस ने ब्लास्ट की आवाज सुनी तो वह तत्काल मौके पर पहुंच गए ब्लास्ट के बाद पुलिस को आता देख बदमाश भाग निकले,लाखों रुपए के नोट यहां-वहां बिखरे हुए थे ATM में करीब 7 लाख रुपए कैश था इसमें से पुलिस को 6 लाख 72 हजार 500 रुपए के नोट सही सलामत मिले हैं। वहीं, 28 हजार रुपए के कटे-फटे नोट मिले हैं। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं उसमें दो संदिग्ध लोग प्रत्यक्ष रूप से नजर आ रहे हैं, हालांकि रात होने के कारण तस्वीर बहुत स्पष्ट नहीं है। हम प्रयास कर रहे हैं कि इसमें और भी सुराग मिल सकें,इसके लिए कस्बे के अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बदमाशों ने ब्लास्ट करने के लिए किस विस्फोटक का उपयोग किया गया था  इसकी पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम यह तय करेगी कि किसी विस्फोटक का उपयोग कर ब्लास्ट किया गया है।

Exit mobile version