बस कुछ लोगों की जिद ने इस देश की अखंडता और सम्प्रभुता को नष्ट कर रही है- भूपेश बघेल

रायपुर. नागरिकता संशोधन बिल का विरोध पूर्वोत्तर से शुरू होकर अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल तक पहुंच गया है। जो अब देश के कई हिस्सों में विरोध की आग हिंसक भी हो गई है। प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए हैं और हंगामा कर रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को ट्वीट किया कि दिल्ली में जाे हो रहा है, वही असली गुजरात मॉडल है। 

 

दिल्ली में आज जो हो रहा है वही असली #गुजरात_मॉडल है। वो नहीं जो 2014 में 'अच्छे दिन' के नाम पर दिखाया और फैलाया गया था।

बंगाल, उत्तर-पूर्वी राज्यों से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक जल रही है।

बस कुछ लोगों की जिद इस देश की अखंडता और सम्प्रभुता को नष्ट कर रही है।

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 16, 2019 “>http://

दिल्ली में आज जो हो रहा है वही असली #गुजरात_मॉडल है। वो नहीं जो 2014 में 'अच्छे दिन' के नाम पर दिखाया और फैलाया गया था।

बंगाल, उत्तर-पूर्वी राज्यों से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक जल रही है।

बस कुछ लोगों की जिद इस देश की अखंडता और सम्प्रभुता को नष्ट कर रही है।

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 16, 2019

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अक्सर विकास के मुद्दे पर गुजरात मॉडल की चर्चा की जाती है। ऐसे में मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया कि दिल्ली में आज जो हो रहा है वही असली गुजरात मॉडल है। साथ ही उन्होंने कहा कि बंगाल, उत्तर-पूर्वी राज्यों से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक जल रही है। बस कुछ लोगों की जिद ने इस देश की अखंडता और सम्प्रभुता को नष्ट कर रही है। 

Exit mobile version