सभी खबरें

देश के बड़े अखबार समूह "दैनिक भास्कर" के देशभर में कई कार्यालयों पर आयकर विभाग ने मारा छापा

मध्यप्रदेश/भोपाल : देश के बड़े अखबार समूह 'दैनिक भास्कर' के देश भर में कई कार्यलयों पर आयकर विभाग ने छापा मारा हैं। भोपाल के साथ-साथ इंदौर और जयपुर सहित देश के कई कार्यलयों में छापे मारे जाने की कार्यवाई हो रही हैं। इस छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस भी साथ हैं। 

बताया जा रहा है कि पूरा सर्च ऑपरेशन दिल्ली और मुंबई टीम के द्वारा संचालित किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार भोपाल में गुरुवार सुबह दैनिक भास्कर के कार्यालय में छापा मारा गया। आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग की छापेमारी के तहत टीम प्रेस कॉन्प्लेक्स सहित आधा दर्जन स्थानों पर मौजूद हैं। 

मालमू हो कि कोरोना काल के दौरान दैनिक भास्कर द्वारा सरकार के विरोध में जमकर खबरें चलाई गई थी। बताया जा रहा है कि दैनिक भास्कर ने कोरोना महामारी के दौरान आधिकारिक दावों पर आलोचनात्मक रुख वाली रिपोर्टों की एक श्रृंखला प्रकाशित की थी। इसके अलावा विज्ञापन को लेकर भी दैनिक भास्कर और सरकार के बीच तनातनी चल रही थी। ऐसे में दैनिक भास्कर पर पड़े इस छापेमार कार्यवाई के कई मायने निकाले जा रहे हैं। बहरहाल, छापेमार कार्यवाई क्यों हुई है इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button