सियासत का खेल और विधायक जी लोगों को लगा रहे तेल, कान पकड़ कर उठक-बैठक के बाद मालिश करने का वीडियो हुआ वायरल

उत्तरप्रदेश/प्रियंक केशरवानीः- देश में आपने नेताओं के बहुत से किस्से सुने होंगे। हमेशा ऐंसा होता है कि चुनाव पास आते ही नेताओं की सामाजिक भावना जाग जाती है और वह अपने क्षेत्र में जनता के समक्ष जाना शुरू कर देते हैं। बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और रोज राजनेताओं के नए-नए किस्से देखने को मिलते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले ही एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था जिसमें रॉबर्ट्स गंज से विधायक भूपेश चौबे मंच पर खड़े हो कर जनता के सामने कान पकड़ कर उठक-बैठक लगा कर माफी मांग रहे थे। और बोल रहे थे कि मेरे से जो भी गल्ती हुई हो माफ कर दो मैं जनता का सेवक हूं।

इसी बीच कान पकड़ कर माफी के बाद आज एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विधायक एक बुजुर्ग के पांव पर तेल लगा कर मालिश कर रहे हैं। बता दें कि उत्तरप्रदेश में चुनावी घमासान मचा हुआ है और सभी नेता जनता को लुभाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।

Exit mobile version