
Ram Mandir LIVE:- चांदी के फावड़े और कन्नी से रखी जाएगी मंदिर की नींव
अयोध्या / गरिमा श्रीवास्तव:- अब से कुछ ही वक्त में प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर साकेत महाविद्यालय लैंड करने वाला है. बता दें कि राम जन्मभूमि मंदिर की नींव चांदी के फावड़े और कन्नी से रखी जाएगी.
राम जन्मभूमि पूजन का शुभ मुहूर्त 12:30 से 12:40 के बीच है. सबसे पहले प्रधानमंत्री हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे और कल राम जन्म भूमि पूजन स्थल पर जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी पहले चांदी के फावड़े से मिट्टी को थोड़ा खोदेंगे और फिर चांदी की ईंट रखकर शिलान्यास करेंगे.
पूरे अयोध्या नगरी को सजाया गया है अयोध्या में दिवाली जैसा माहौल है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साकेत महाविद्यालय पर पीएम मोदी की अगुवानी करने पहुंच गए हैं. अब से कुछ ही वक्त बार पीएम मोदी अयोध्या पहुंचने वाले हैं उनके साथ तीन हेलीकॉप्टरों का काफिला है.
कार्यक्रम में 170 मेहमान पहुंच चुके हैं मोहन भागवत, बाबा रामदेव और उमा भारती राम जन्म भूमि पूजन स्थल पर मौजूद हैं. भूमि पूजन वाली जगह पर पूजा अनुष्ठान शुरू हो चुका है. अब सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार हो रहा है.