भोपाल : बुजुर्ग कोरोना का टीका लगवाने के लिए होते रहे परेशान.  

भोपाल : बुजुर्ग कोरोना का टीका लगवाने के लिए होते रहे परेशान.  

भोपाल/निकिता सिंह:भोपाल में कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में सोमवार को आम जनता को टीका लगाना शुरू कराया गया.जिसके चलते आमजनता और 60 साल के ऊपर के लोगो को लग रहा है इनके अलावा इनमे 45 से 59 साल के वो लोग भी शामिल है. जो कई तरह की बीमारियो में दुबे है. जिसके चलते एम्स हॉस्पिटल में कॉरोनाकाल के दूसरे चरण का टीका लगवाने के लिए दस बजे से बुजुर्गो के आने का सिलसिला चालू हो गया था. वही दूसरी और एम्स में आज स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को वैक्‍सीन का दूसरा डोज भी लगाया जा रहा है। सुबह के  9 से 12 बजे तक 20 से ज्यादा लोगो को दूसरे चरण का टीका लग चूका है. 

आपको बता दे कि एम्स में कोविन पोर्टल के साथ ही आरोग्य सेतु एप पर सुबह 9 बजे से पंजीकरण चालू नहीं किया था.बल्कि 10 बजे से बुजुर्गो ने पंजीकरण करवाया था.लेकिन ओपीडी नहीं मिलने के कारण बुजुर्गो को घंटो तक इन्तजार करना पड़ा.भेल के  सेवानिवृत्त एसके गुप्ता अपनी पत्नी उषा गुप्ता के साथ  सुबह 10 बजे एम्स में पंजीयन करवाने के लिए आये थे. लेकिन सुबह 12 बजे तक इनके मोबाइल पर कोई मेसेज नहीं आया. जिसके कारण वे इंतजार  करते रहे. सूत्रों के मुताबिक एसके गुप्ता की पत्नी उषा गुप्ता कहती है कि हम बहुत देर से इंतजार कर रहे थे कि बुजुर्गो का टीकाकरण शुरू हो जाए. आपको बता दे कि सबसे पहने वे टीका के पंजीयनकरण करने के लिए पहुंचे थे. 

वही दूसरी और ओपीडी में पर्ची बनाने के लिए बजुर्गो की लम्बी लाइन लगी थी. दूर दूर से लोग आके यहाँ लाइन में घंटो तक कड़े रहे. फिर भी उनका नम्बर नहीं आया.जबकि टाइम की सिमा दोपहर 12 बजे तक सिमित रहती है. आपको बता दे कि सर्वर के चलते दिक्‍कतें आ रही हैं। जिसके कारण ही पंजीकरण होने में देरी हो रही थी. 
 

Exit mobile version