"इनके" हाथों पर रहेगी कांग्रेस की कमान, इलेक्शन कमीशन को जल्द भेजी जाएगी जानकारी …. 

नई दिल्ली – बीते कई दिनों से इस बात की चर्चा ज़ोरो पर है कि कांग्रेस को अब नया अध्यक्ष मिलने वाला हैं। अभी कांग्रेस की कमान सोनिया गांधी के हाथों में हैं।11 अगस्त को सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बने हुए पूरा एक साल हो जाएगा। ऐसे में ये क़यास लगाए जा रहे थे की अब पार्टी का अध्यक्ष बदला जाना चाहिए। 

इस दौरान कई बार राहुल गांधी को दोबारा अध्यक्ष बनाने की मांग भी उठी। लेकिन राहुल गांधी पहले ही साफ़ कर चुके हैं कि वह कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नहीं बनना चाहते। मालूम हो कि उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में हार की ज़िम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। 

हाल ही में जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठक की, तो उसमें कई नेताओं ने यह बात कही कि पार्टी को पूर्णकालिक अध्यक्ष की आवश्यकता हैं। ऐसे में एक बार फिर राहुल गांधी पार्टी की कमान देनी चाहिए। लेकिन राहुल गांधी इस पद पर दोबारा आने के लिए तैयार नहीं हैं। 

ऐसे में अब जानकारी मिल रही है के सोनिया गांधी ही पार्टी की अध्यक्ष रहने वाली हैं। कांग्रेस इसकी जानकारी इलेक्शन कमीशन को भी जल्द ही भेजने वाली हैं। 

Exit mobile version