मजूदरों को रोजगार देने का कलेक्टर ने दिए निर्देश,कहा मजबूरी में वापस आए है

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) -: अनलॉक -1 (Unlock)के बाद में प्रदेश के दूसरे जिलों समेत अन्य राज्यों से वापस जबलपुर लौटे श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने के लिए अब एक विशेष अभियान चलाएं। ये काम सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस कार्य में कोई भी लापरवाही न बरतें। ये निर्देश कलेक्टर भरत यादव(Bharat Yadav) ने दिया है ।
अब रोजगार सेतु पोर्टल को बनाएं माध्यम -:
उन्होंने यह कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में निर्माण एजेंसियों, शासकीय विभागों और औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है । कलेक्टर ने यह भी कहा कि कोरोना(Corona) महामारी के कारण वापस लौटे श्रमिकों को सभी निजी औद्योगिक इकाइयां, सेवा प्रदाताओं के सभी प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को राज्य शासन के रोजगार सेतु पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराना है।अब सभी को इस दिशा में आगे आकर काम करना चाहिए।
अभी तक जिले में 7 हजार से ज्यादा श्रमिक आए है – :
बैठक में सहायक श्रमायुक्तजेएस उद्दे ने कहा कि अभी तक जिले में 7 हजार 176 प्रवासी श्रमिक वापस आए हैं। कलेक्टर ने कहा कि इन सभी को रोजगार देने के लिए अभियान स्तर पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे शासकीय विभाग जो स्वयं अथवा ठेकेदारों के माध्यम से संनिमार्ण कार्य करवाते हैं, उन्हें स्वयं की स्थापना व अधिनस्थ नियोजित ठेकेदारों का भी रोजगार सेतु पोर्टल में पंजीयन कराएं।




