सभी खबरें

शिवराज सिंह को CM पद से हटाकर दूसरे योग्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाएं, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी की राज्यपाल से अपील, मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश/इंदौर/भोपाल – कोरोना से मध्यप्रदेश में बिगड़ते हालात के चलते अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं का धैर्य भी जवाब देने लगा हैं। वे अपनी ही सरकार के मुखिया शिवराज सिंह और अपने मंत्रियों से खुलकर सवाल करने लगे हैं।

इसी बीच अब भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी हैं राज्यपाल महोदय से अपील की है कि वह शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद से हटाकर किसी दूसरे योग्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाएं। श्रेष्ठा जोशी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान से स्थिति संभल नहीं रही हैं।

शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भाजपा नेत्री ने अपनी वाल पर लिखा कि माननीय राज्यपाल जी एमपी के सीएम को बर्खास्त कर नए सीएम की नियुक्ति की जाए।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे कोराेना को समझने लगे, हम भी पीछे हटने लगे। हमने अपनी गलती सुधारी। आप न तो कोई व्यवस्था कर पा रहे हैं और न ही कोई जिम्मेदारी वाला जवाब दे रहे हैं। मैंने कई अस्पतालों में बात की। किसी अस्पताल में रेमडेसिविर नहीं हैं। यहां के नेता तो अपने स्तर पर काम कर रहे हैं, लेकिन आप तो प्रदेश के हैं ना। दमोह चुनाव में जा रहे हैं।

मैं गलत को सही नहीं कह सकती। हमारे नेता, हमारी सरकार, प्रशासन हमारा… फिर भी हम कालाबाजारी नहीं रोक पा रहे हैं। यह सब रोकने की हमारी मंशा नहीं है। मुझे कहीं से कहीं तक उनकी मजबूरी नहीं दिख रही। उनकी मंशा ही नहीं हैं।

जो सच है वो सच है प्रदेश में यदि शिवराजजी से स्थिति नहीं संभल रही तो संगठन को किसी योग्य व्यक्ति को जिम्मेदारी देना चाहिए। होना तो यह चाहिये कि नैतिकता के नाते उन्हें खुद ही पद छोड़ना चाहिए।

श्रेष्ठा जोशी ने कहा पिछले एक साल से कोरोना हमारे बीच हैं। अब मेरी आत्मा कचोटने लगी हैं। गलत बात की, कब तक वकालत करूं। नहीं हो रहा है, तो माफी मांगिए। आगे बढ़कर किसी और को व्यवस्था सौंप दीजिए। आपको बने भी रहना हैं। व्यवस्था भी नहीं करनी है, तो आपको हमने जिताया, इतनी मेहनत की।

मुझसे संगठन के कई लोगों ने पोस्ट हटाने के लिए भी कहा। मैंने पोस्ट डिलीट नहीं की। मुझे पता है कि भविष्य मेें मुझे इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है लेकिन मैं अंतर आत्मा की आवाज के साथ समझौता नहीं करुंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button